Popular Posts

मानें जीवनसाथी की राय, निवेश के लिए आज का दिन शुभ, उच्च पद मिलने की संभावना







सम्वत् : 2082

मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष

तिथि : पंचमी तिथि 05:57 PM तक उपरांत षष्ठी

वार :  गुरुवार

सूर्योदय : 06:17 AM

सूर्यास्त : 06:58 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र :  चित्रा 08:43 AM तक उपरांत स्वाति

योग :  शुक्ल योग 01:18 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग

करण : बालव 05:57 PM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  02:13 PM से 03:48 PM तक

दिन का चौघड़िया :

शुभ (वार वेला) 06:17 AM 07:52 AM
रोग 07:52 AM 09:27 AM
उद्बेग 09:27 AM 11:02 AM
चर 11:02 AM 12:37 PM
लाभ 12:37 PM 14:13 PM
अमृत 14:13 PM 15:48 PM
काल (काल वेला) 15:48 PM 17:23 PM
शुभ (वार वेला) 17:23 PM 18:58 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 18:58 PM 20:23 PM
चर 20:23 PM 21:48 PM
रोग 21:48 PM 23:13 PM
काल 23:13 PM 00:38 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:38 AM 02:03 AM
उद्बेग 02:03 AM 03:28 AM
शुभ 03:28 AM 04:53 AM
अमृत 04:53 AM 06:17 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : व्यापार में आपको उत्तम धन लाभ प्राप्त होगा। परिवार का खर्च बढ़ने की सम्भावना बन रही है। दाम्पत्य जीवन में रोमान्स का आनन्द उठायेंगे। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। सभी काम शान्तिपूर्वक पूर्ण होंगे। छात्र करियर को लेकर अत्यन्त उत्साहित रहेंगे।

वृषभ : नये प्रेम-सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। नौकरी में उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिये जा सकते हैं। भावनाओं में आकर अधिक खर्च न करें।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आप किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। अत्यधिक आदर्शवाद से आपको बचना चाहिये। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ अनावश्यक बहसबाजी में न पड़ें। व्यापार को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे।

कर्क : आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी न करें। अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। छोटी-मोटी बातों को अधिक महत्व न दें। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के लिये उपहार खरीद सकते हैं।

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेमभाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। धर्म-कर्म में आपकी स्वाभाविक रुचि और बढ़ेगी। धन को लेकर अपने रिश्ते खराब न करें। नौकरी में बदलाव करने का प्रयास कर सकते हैं।

कन्या : आज आपकी दिनचर्या अत्यधिक अस्त-व्यस्त रहेगी। घर वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। धन से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में उचित लाभ मिलेगा। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर मन में कुछ शंका न होने दें।

तुला : आज आपको कुछ नया सीखने को प्राप्त होगा। फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहें। अनावश्यक राजनीतिक चर्चाओं से स्वयं को दूर रखें। आपको कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा सम्मान मिलेगा। नयी योजना बनाने के लिये समय उत्तम है।

वृश्चिक : राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाई होगी। महँगी वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं तो बजट का ध्यान अवश्य रखें। कार्यक्षेत्र में अपयश जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सिरदर्द और थकान जैसी स्थिति बन सकती है।

धनु : सन्तान को लेकर समस्या दूर होगी। भाग्य का साथ मिलने से अचानक महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। निवेश के मामले में आज दिन बहुत शुभ है। शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त सतर्क रहेंगे।

मकर : बैंकिंग से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर विश्वास न करें। अपनी योग्यता और क्षमता का विस्तार कर सकते हैं। व्यापार में नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। नये लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

कुम्भ : आज परिजनों के साथ कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के सुझावों पर गौर अवश्य करें। अटके हुये कार्यों को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। शाम के समय कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। विदेश में कार्यरत लोग घर वापसी की योजना बना सकते हैं।

मीन : जीवनसाथी आपसे शिकायत कर सकता है। मकान की साफ-सफाई का ध्यान रखें। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। आलस्य में आपको समय बर्बाद नहीं करना चाहिये। विरोधियों से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *