Popular Posts

होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की रेड में 27 गिरफ्तार






एनडी न्यूज, नोहर। श्रीगंगानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम को पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में एक होटल पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से 27 से अधिक महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

श्रीगंगानगर एसपी को होटल में पिछले काफी लंबे समय अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद एसपी अमृता दुहन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

सीओ सिटी विष्णु खत्री ने बताया- श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी स्थित बस स्टैंड के सामने होटल हांसल में पिछले काफी लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां होने की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद आज शाम को दबिश दी गई। होटल में से 15 से अधिक युवक व 12 से अधिक महिलाओं को अरेस्ट किया गया है। कार्रवाई अभी भी जारी है।

सीओ सिटी ने बताया- ज्यादातर महिलाएं पंजाब से आई थीं और कुछ लोकल है। इस होटल पर पहले भी करवाई की जा चुकी है। होटल मालिक पैसे लेकर युवकों का रूम उपलब्ध करवाता है और देह व्यापार होता था।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *