Popular Posts

गोगामेड़ी पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, नशीली दवाओं का जखीरा बरामद






एनडी न्यूज, नोहर। हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 868 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान की गई।

पुलिस टीम ने एक कार को रोककर उसमें सवार सुनील कुमार (37) पुत्र अमरचंद बैनीवाल निवासी भिरानी और बलविंदर (35) पुत्र सादासिंह जटसिख निवासी रतनपुरा (पीएस फेफाना) को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार से 598 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 270 टापेंटाडोल टैबलेट मिले, जिनकी कुल संख्या 868 है। पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ कार भी जब्त कर ली।

इस संबंध में गोगामेड़ी पुलिस थाने में मुकदमा संख्या 237/2025 धारा 223बी बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक अक्षय कुमार द्वारा की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, हथियारों, जुआ, सट्टा और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यह गिरफ्तारी इसी अभियान का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *