Popular Posts

साक्ष्यों को नजरअंदाज करने का संदेह, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए खटोतिया की पुनः न्यायिक जांच के आदेश






निदेशक जुड़कर प्रतीक चंद्रशेखर ने जारी किए आदेश, गत जांच में रिकॉर्ड में मौजूद जरूरी सबूतों को नजर अंदाज करने का दिया तर्क

एनडी न्यूज, नोहर।  निलंबित पालिका अध्यक्ष मोनिका खटोतिया की न्यायिक जांच को पुनः करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। डीएलबी द्वारा मंगलवार 28 अक्टूबर को जारी आदेशों में स्पष्ट कहा गया है कि जांच – में रिकॉर्ड में मौजूद जरूरी सबूतों को नजर अंदाज किया गया है। जमीन के मालिकाना हक, असली स्थिति, उससे जुड़े केस पेंडिंग होने के सही वेरिफिकेशन के बिना पट्टे जारी किए गए थे। रिपोर्ट में यह तथ्य नजरअंदाज करने की बात कही गई है। ऐसे अनेक कारणों को मानते हुए पुनः न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। डीएलबी के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने उक्त आदेश जारी किए हैं।

हाइकोर्ट के आदेश के अपलोड होने का इंतजार 

नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर रहते चार पट्टे गलत जारी करने के आरोप में दूसरी बार पालिकाध्यक्ष व पार्षद पद से निलंबित मोनिका खटोतिया मामले की अहम सुनवाई हाईकोर्ट में बुधवार को मोनिका खटोतिया का निलंबन रद्द करने के बाद अब इस पर आगे हाइकोर्ट के आदेश साइट पर अपलोड होने का इंतजार किया जा रहा है। दोनों पक्ष इसकी बाट जोह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *