Popular Posts

बच्चे रह गए पीछे, समधन और समधी ने बना ली जोड़ी, बेटी का रिश्ता तय करने गए थे, समधन को ले आये






एनडी न्यूज नेटवर्क। प्रेम के लिए कहा जाता है कि वह न उम्र देखता है, न जाति – धर्म देखता है। प्रेम की अनेक कहानियां पहले से ही भारतीय जन मानस में खूब प्रचलित है। उसी कड़ीं में अब उज्जैन की एक अजीब प्रेम कहानी सामने आई है। जिसे सुनकर कोई भी बिना मुस्कुराए नहीं रह सकता।

प्यार न उम्र देखता है और न रिश्ते की सीमाएं मानता है। ऐसा ही एक अनोखा मामला बड़नगर में सामने आया है। एक लड़की के लिए रिश्ता लेकर पहुंचे 50 वर्षीय व्यक्ति को लड़के की मां से प्रेम हो गया। उसके बाद सगाई से पहले ही महिला घर छोड़कर भावी समधी के घर चली गयी।

करीब 15 दिन तलाश के बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। महिला को घर भेजने की कोशिश की गई तो उसने साफ कहा – अब यही मेरे जीवन साथी है, मैं इनके साथ ही रहना चाहती हूं।

टीआई अशोक पाटीदार के अनुसार चिकली निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी के लिए बड़नगर तहसील के उंटवास में रिश्ता देखने गया था। बातचीत के बाद लड़के लड़की ने एक दूसरे को पसंद कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से सगाई की तैयारी शुरू हो गयी। इस बीच 14 अक्टूबर को उंटवास की 45 वर्षीय महिला ( लड़के की मां ) लापता हो गयी। बेटे ने अगले दिन बड़नगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। करीब 15 दिन बाद पता चला कि वह चिकली में रह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *