Popular Posts

गैस सिलेंडर के दामों में कटौती, पढ़ें खबर






एनडी न्यूज, नोहर। महीने की हर पहली तारीखों को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा की जाती है। जिसके हिसाब से दामों में कटौती या फिर बढ़ोतरी की जाती है। इस बार कपंनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में औसतन 5 रूपए की कटौती की है। हालांकि कटौती तो मामूली है लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर उपयोग करने वालों के लिए यह राहतभरा है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। हालांकि घरेलू यानी 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घर की रसोई के बजट में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *