नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
एनडी न्यूज, नोहर। नोहर पुलिस ने गश्त के दौरान मोटरसाईकिल सवार दो संदिग्ध युवकों की तलाशी के दौरान अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने युवकों को मौके से गिरफ्तार कर बरामद अवैध पदार्थ व तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त कर लिया है।

नोहर पुलिस थाना की टीम ने डीएसटी के सहयोग से गश्त के दौरान मोटरसाईकिल सवार आरोपी मुगले आजम पुत्र अमीन कुम्हार उम्र 20 साल व आमीर खां पुत्र असलम निवारिया उम्र 27 साल की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 34.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाकर पूछताछ की जा रही है।
इनकी रही विशेष भुमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी ईश्वरानंद शर्मा, एएसआई जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल राजेश कुमार, रमेश कुमार, कुलदीप व ओमप्रकाश डीआर शामिल थे।
