Popular Posts

ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन







पाक की नापाक कोशिश

एनडी न्यूज नेटवर्क। श्रीगंगानगर के भारत-पाक बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है। श्रीकरणपुर सेक्टर के गांव 23-O में खेत से करीब 2.50 करोड़ की हेरोइन बरामद होने के बाद बीएसएफ और पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

खेत में मिला पीले रंग का पैकेट, निकली डेढ़ किलो हेरोइन

शुक्रवार शाम बीएसएफ को सूचना मिली कि 23-O गांव के पास खेत में संदिग्ध पैकेट पड़ा है। जी ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और पीले रंग के पैकेट की जांच की। इसमें आधा किलो हेरोइन मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

पहले भी इसी गांव में मिला था पैकेट

जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम करणपुर इलाके के गांव 23-O में एक खेत में पीले रंग का पैकेट मिलने की सूचना बीएसएफ को मिली थी। जिस पर बीएसएफ मौके पर पहुंची और पैकेट को अपने कब्जे में लिया। पैकेट की जांच करने पर उसमे आधा किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ढ़ाई करोड़ रुपए है।

सूत्रों के अनुसार- पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन के जरिए जीपीएस लोकेशन सेट करके भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट गिरा रहे हैं, जिन्हें भारतीय तस्कर उठाने की कोशिश करते हैं। बीएसएफ और पुलिस लगातार ऐसे ड्रोन मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। इसी गांव में कुछ दिन पहले भी आधा किलो हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि तस्कर लगातार इसी रूट को सक्रिय बनाए हुए हैं।

बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

हेरोइन का यह नया पैकेट मिलने के बाद बीएसएफ और पुलिस ने इलाके में संयुक्त रूप से संघन सर्च ऑपरेशन चलाया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सीमा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या बीएसएफ को दें। सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह की लगातार हो रही बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सीमाई सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *