Popular Posts

फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश






एनडी न्यूज नेटवर्क। श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ रोड स्थित चेताली एनक्लेव के सामने फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट होने का मामला सामने आया है। व्यापारी शोरूम बंद कर स्कूटी से अपने घर जा रहा था।

इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर पैसों से भरा बैग और लेपटॉप छीनकर भाग गए। बैग में 4 लाख रुपए थे। घटना श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र की है।

बाइक सवार बदमाशों ने फेंका मिर्ची पाउडर

मनन फर्नीचर के मालिक गुरशरण गोयल ने बताया- वह शाम के करीब 8 बजे इंद्रा वाटिका स्थित अपना शोरूम बंद कर स्कूटी पर घर जा रहा था। जैसे ही वह हनुमानगढ़ रोड स्थित चेताली एनक्लेव के सामने अपने घर के नजदीक पहुंचा, तो पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी आंखों में लाल मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी से पैसों से भरा बैग व लैपटॉप बैग छीन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *