विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91-7014965340
Breaking:
तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट | थकाने वाला होगा आज का दिन, खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी, शाम तक मिलेगी राहत की खबर | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती | पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म | आज का राशिफल: संयम से लें काम, बनी रहेगी उलझन, धन की आवक में आयेगी बाधा | फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई | चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या | खान-पान का रखना ध्यान! इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ! ये लोग रहें सावधान! |
तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट | थकाने वाला होगा आज का दिन, खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी, शाम तक मिलेगी राहत की खबर | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती | पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म | आज का राशिफल: संयम से लें काम, बनी रहेगी उलझन, धन की आवक में आयेगी बाधा | फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई | चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या | खान-पान का रखना ध्यान! इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ! ये लोग रहें सावधान! |

आपका वॉट्सएप अकाउंट हो सकता है हैक, घोस्ट पेयरिंग स्कैम से सावधान

By admin | 08 Jan 2026, 05:51 PM Category: क्राइम
आपका वॉट्सएप अकाउंट हो सकता है हैक, घोस्ट पेयरिंग स्कैम से सावधान

सरकार ने दी चेतावनी, जानें बचाव के तरीके

एनडी न्यूज नेटवर्क। वॉट्सएप एक पॉपुलर मैसेजिंग एप है। ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू’ के मुताबिक, साल 2024 तक भारत में 85 करोड़ से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे। ये आंकड़ा अब और भी बढ़ गया होगा।

वॉट्सएप अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और मजबूत प्राइवेसी को लेकर बड़े दावे करता है। इसके बावजूद अक्सर हैकिंग और ऑनलाइन ठगी से जुड़ी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जो यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

हाल ही में भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) ने वॉट्सएप यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने वॉट्सएप के डिवाइस लिंकिंग फीचर के गलत इस्तेमाल पर चिंता जाहिर की है। एजेंसी ने अपनी एडवाइजरी में बताया है कि साइबर क्रिमिनल्स वॉट्सएप लिंक फीचर के जरिए आपका अकाउंट हैक कर सकते हैं। इस स्कैम को ‘घोस्ट पेयरिंग’ नाम दिया गया है।

यह एक नया साइबर फ्रॉड है। इसमें हैकर वॉट्सएप के ‘डिवाइस लिंकिंग’ फीचर का गलत इस्तेमाल करके बिना OTP, पासवर्ड या सिम स्वैप के यूजर के अकाउंट को अपने डिवाइस से जोड़ लेते हैं। डिवाइस लिंक होने पर हैकर को उस अकाउंट का पूरा एक्सेस मिल जाता है। हैरानी की बात ये है कि यूजर को लंबे समय तक इसका पता भी नहीं चल पाता है।

CERT-In ने अपनी एडवाइजरी में क्या कहा है?

 CERT-In ने अपनी एडवाइजरी में चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी वॉट्सएप के डिवाइस लिंकिंग फीचर का दुरुपयोग कर रहे हैं। हैकर्स मोबाइल नंबर के जरिए बिना अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन के यूजर के अकाउंट को अपनी डिवाइस से जोड़ लेते हैं। इससे उन्हें मैसेज, मीडिया और कॉन्टैक्ट्स तक पूरा एक्सेस मिल जाता है। एजेंसी ने इसे हाई-सीवियर खतरा बताते हुए यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है।

स्कैमर्स ‘घोस्ट पेयरिंग’ स्कैम को कैसे अंजाम देते हैं?

साइबर अपराधी अक्सर किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति के वॉट्सएप अकाउंट से फोटो/वीडियो भेजते हैं। जैसे ही सामने वाला यूजर उस फाइल को खोलता या उस पर प्रतिक्रिया देता है, ठग वॉट्सएप लिंक की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं।

अगर घोस्ट पेयरिंग का शिकार हो जाएं तो तुरंत क्या करें?

सबसे पहले वॉट्सएप की लिंक्ड डिवाइस सेटिंग में जाकर सभी अनजान डिवाइस से तुरंत लॉगआउट करें। वॉट्सएप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें और अपना PIN बदलें। अगर हो सके तो वॉट्सएप को लॉगआउट कर दोबारा सुरक्षित तरीके से लॉग इन करें।

साथ ही अपने कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट करें ताकि वे आपके अकाउंट से आने वाले संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें। अगर अकाउंट पर कंट्रोल वापस न मिले तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट |कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट |कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |