Popular Posts

फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई






एनडी न्यूज, नोहर। नगरपालिका नोहर द्वारा अपने अतिक्रमण हटाओ अभियान को जारी रखते हुए आज एक बार फिर साहवा रोड़ स्थित अतिक्रमणों पर पीला पंजा चलाया गया। आगामी निर्माण कार्यों की पूर्व तैयारी में नगरपालिका द्वारा ये कार्रवाई की गई है। सुबह से ही साहवा रोड़ पर नगरपालिका और प्रशासनिक लवाजमे को देखकर इलाके में गहमागहमी जारी थी। कई जगह तो अतिक्रमणारियों द्वारा स्वंय भी अपने निर्माण खाली करते देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *