Popular Posts

रावतसर का युवक क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर करता था ठगी, पुलिस ने दबोचा






एनडी न्यूज, नोहर। बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर घूम रहा एक युवक सोमवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ा। उससे एक वाहन भी जब्त किया गया है, जिस पर “भारत सरकार” लिखा हुआ है। कोटगेट थाने के पास ही स्थित एक सार्वजनिक भवन में पहुंचे इस युवक को पुलिस ने दबोच लिया। कई फर्जी आईकार्ड के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया- पवन कुमावत निवासी रावतसर जिला हनुमानगढ़ खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर घूम रहा था। उसके पास एक किरा की गाड़ी थी, जिस पर भारत सरकार ऑन ड्यूटी का टोकन लगाकर घूम रहा था। वो खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी होने का रोब व धौंस दिखाकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सामान व होटल से खाना इत्यादि ले रहा था। किसी ने इसकी सूचना कोटगेट पुलिस को दी, जिसके बाद कोटगेट पुलिस ने थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित मोती भवन होटल पहुंचकर पूछताछ की

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर रौब झाड़ता था

युवक को हिरासत में लिया गया। जिससे प्राथमिक पूछताछ में क्राइम ब्रांच का अधिकारी होने का फर्जीवाड़ा पाया गया है। 4 दिन से किराए पर लेकर घूम रहा था लेकिन बिना किराया दिए वाहन का उपयोग किया। व्यापारिक प्रतिष्ठान से खरीददारी व खाने पीने की वस्तुएं बिना पैसे दिए लेने का मामला भी सामने आ रहा है। पुलिस ने पवन कुमावत के विरुद्ध प्रतिरूपण व लोक सेवक के टोकन धारण करने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। गत आपराधिक रिकॉर्ड बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *