Popular Posts

ईरान और इजराइल युद्ध में सीजफायर का एलान, ट्रम्प ने कहा ‘प्लीज इसे न तोड़ें’






एनडी न्यूज नेटवर्क। इजराइल के बाद अब ईरान ने भी सीजफायर की घोषणा कर दी है। ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बयान में कहा गया कि ईरान ने दुश्मन को पछताने और हार मानने के लिए मजबूर कर दिया।

ईरान ने इजराइल पर मंगलवार को ताजा हमले से भी इनकार किया है। ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने सरकारी टेलीविजन को दिए एक बयान में पिछले कुछ घंटों में इजराइल पर मिसाइलें हमले के दावों को खारिज कर दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जंग के 12वें दिन आज सुबह सुबह 7:48 बजे ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान किया था। सुबह 10:38 बजे उन्होंने एक और पोस्ट किया और लिखा- “अभी से सीजफायर लागू होता है, प्लीज इसे न तोड़ें।”

ट्रम्प के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले रोकने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इजराइली सेना का मकसद पूरा हो चुका है। हालांकि, सीजफायर शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद इजराइल ने ईरान पर मिसाइल हमले का आरोप लगाया था।

इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने भी सेना को ईरान पर जवाबी कार्रवाई का आदेश दे दिया। काट्ज ने सेना को तेहरान पर जोरदार हमला करने को कहा है। हालांकि, ईरान में सीजफायर के बाद ताजा हमले की कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *