विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91-7014965340
Breaking:
देवशयनी एकादशी कल : विष्णु लेंगे योग निद्रा, अब 118 दिन न विवाह होंगे ना गृहप्रवेश | भारत इंग्लैड टेस्ट मैच : शुभमन के सर पर लगी गेंद, स्टोक्स बने गोल्डन डक | इस भर्ती पर लगी रोक पर कोर्ट ने दिया फैसला, जल्द हो सकेगी नियुक्ति | तीस जिलों में बारिश का यैलो अलर्ट, हनुमानगढ़ जिले के लिए मौसम की जानकारी के लिए पढें पूरी खबर | दिल्ली पुलिस भर्ती को लेकर आया अपेडट, इस माह में होगी भर्ती प्रक्रिया | कार, बाइक लोन लेने वालों का झटका, आरबीआइ के फैसले को बैंकों ने नहीं माना | आज बिगड़ सकती है सेहत, गुस्से पर रखें नियंत्रण, बेवजह के खर्चों से बचें | 18 जिलों की 1692 ANM से होगी वसूली, 26 साल बाद जागा विभाग | सस्ते हो सकते हैं ये सामान, केंद्र सरकार कर रही है तैयारी | नोहर में नशीले कैप्सूल का तस्कर गिरफ्तार 4300 कैप्सूल बरामद |
देवशयनी एकादशी कल : विष्णु लेंगे योग निद्रा, अब 118 दिन न विवाह होंगे ना गृहप्रवेश | भारत इंग्लैड टेस्ट मैच : शुभमन के सर पर लगी गेंद, स्टोक्स बने गोल्डन डक | इस भर्ती पर लगी रोक पर कोर्ट ने दिया फैसला, जल्द हो सकेगी नियुक्ति | तीस जिलों में बारिश का यैलो अलर्ट, हनुमानगढ़ जिले के लिए मौसम की जानकारी के लिए पढें पूरी खबर | दिल्ली पुलिस भर्ती को लेकर आया अपेडट, इस माह में होगी भर्ती प्रक्रिया | कार, बाइक लोन लेने वालों का झटका, आरबीआइ के फैसले को बैंकों ने नहीं माना | आज बिगड़ सकती है सेहत, गुस्से पर रखें नियंत्रण, बेवजह के खर्चों से बचें | 18 जिलों की 1692 ANM से होगी वसूली, 26 साल बाद जागा विभाग | सस्ते हो सकते हैं ये सामान, केंद्र सरकार कर रही है तैयारी | नोहर में नशीले कैप्सूल का तस्कर गिरफ्तार 4300 कैप्सूल बरामद |

इमरजेंसी के 50 साल-PM सहित पूरी कैबिनेट ने मौन रखा : मोदी ने लिखा- कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद किया

By admin | 25 Jun 2025, 10:21 AM Category: देश
इमरजेंसी के 50 साल-PM सहित पूरी कैबिनेट ने मौन रखा : मोदी ने लिखा- कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद किया

एनडी न्यूज नेटवर्क। पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर एक प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि के रूप में दो मिनट का मौन रखा गया।

कैबिनेट बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। पहला- पुणे मेट्रो विस्तार के लिए 3626 करोड़ रुपये पारित। दूसरा- झरिया (झारखंड) अंडरग्राउंड फायर के लिए 5940 करोड़ रुपये का संशोधित मास्टर प्लान मंजूर। तीसरा- आगरा में 111 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र स्थापित किया जाएगा।

इमरजेंसी को लेकर PM मोदी ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया X पर लिखा, यह भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं।

उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आर्थिक बदहाली का इनके पास जवाब नहीं है। काला धन लाने की बात थी, वो कहां है। ये लोग अपने झूठ को छिपाने के लिए आज नाटक रच रहे हैं और संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं।

हम आपातकाल के खिलाफ लड़ाई में डटे रहने वाले हर व्यक्ति को सलाम करते हैं। ये पूरे भारत से, हर क्षेत्र से, अलग-अलग विचारधाराओं से आए लोग थे, जिन्होंने एक ही उद्देश्य से एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया।

25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। यह 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तक लागू रहा था।

PM बोले- इमरजेंसी के वक्त मैं RSS का युवा प्रचारक था

PM ने अपनी पोस्ट में ‘द इमरजेंसी डायरीज’ नाम की बुक का भी जिक्र किया। पीएम ने लिखा, जब आपातकाल लगाया गया था, तब मैं RSS का युवा प्रचारक था। आपातकाल विरोधी आंदोलन मेरे लिए सीखने का एक अनुभव था।

इसने हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को बचाए रखने की अहमियत को दिखाया। साथ ही, मुझे राजनीतिक स्पेक्ट्रम के सभी लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला।

मुझे खुशी है कि ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने उन अनुभवों में से कुछ को एक किताब के रूप में संकलित किया है, जिसकी प्रस्तावना एचडी देवेगौड़ा ने लिखी है, जो खुद आपातकाल विरोधी आंदोलन के एक दिग्गज थे।

खड़गे बोले- बीजेपी का न संविधान बनाने में, न आजादी में कोई योगदान

उधर इमरजेंसी को लेकर बीजेपी की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा, जिस बात को 50 साल हो गए, ये लोग उसे बार-बार दोहरा रहे हैं। जिनका देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं, जिनका संविधान निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा। वे हमेशा संविधान के खिलाफ बात करते हैं।

अंबेडकर, नेहरू और संविधान सभा ने जो संविधान तैयार किया उस संविधान को भी उन्होंने रामलीला मैदान में जलाया। उन्होंने अंबेडकर, नेहरू गांधी की फोटो जलाई थी। उनका कहना था कि जो संविधान बना है उसमें हमारी पारंपरिक संस्कृति का अंश नहीं है। चाहे वो मनुस्मृति के तत्व हों, वे इसमें नहीं थे इसलिए वे संविधान को नहीं मानते।

इमरजेंसी पर अन्य नेताओं के बयान…

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “आज से 50 साल पहले कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी, जो कोई राजनीतिक घटना नहीं बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला था। पचास साल बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ जी रही है। उसके इरादे आज भी वही हैं जो 1975 में थे।
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, यह देश की आत्मा को कुचलने का सीधा प्रयास था। आपातकाल एक परिवार की तरफ से रचा गया षड्यंत्र था जो सत्ता के नशे में था और यह कांग्रेस की अत्याचारी और क्रूर मानसिकता का भी प्रमाण था।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लिखा, देश में आपातकाल, कानूनों के हथियारीकरण, न्यायिक स्वतंत्रता के हनन और नियमों की अनदेखी करके लगाया गया था। कांग्रेस में जो लोग हाथ में संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि 50 साल भी भारत उस अत्याचार को याद करता है।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत का लोकतंत्र इसलिए बचा है क्योंकि लोगों ने उस वक्त आपातकाल का विरोध किया। संविधान, लोकतंत्र और कई संस्थाओं को रौंदने वाली घटना ऐसी है, जिसे कभी नहीं भूलना चाहिए।
इस भर्ती पर लगी रोक पर कोर्ट ने दिया फैसला, जल्द हो सकेगी नियुक्ति |नोहर में नशीले कैप्सूल का तस्कर गिरफ्तार 4300 कैप्सूल बरामद |थ्रेसर से 13 साल की बच्ची के हाथ का पंजा कटा, डॉक्टरों ने दस घंटे चले ऑपरेशन के बाद फिर से जोड़ा |आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वरोजगार के लिए रियायती दर पर ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित |रावतसर का युवक क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर करता था ठगी, पुलिस ने दबोचा |युवक को जबरन पिलाई शराब, जीप से बांध कर घसीटा, तीन नामजद |इस भर्ती पर लगी रोक पर कोर्ट ने दिया फैसला, जल्द हो सकेगी नियुक्ति |नोहर में नशीले कैप्सूल का तस्कर गिरफ्तार 4300 कैप्सूल बरामद |थ्रेसर से 13 साल की बच्ची के हाथ का पंजा कटा, डॉक्टरों ने दस घंटे चले ऑपरेशन के बाद फिर से जोड़ा |आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वरोजगार के लिए रियायती दर पर ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित |रावतसर का युवक क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर करता था ठगी, पुलिस ने दबोचा |युवक को जबरन पिलाई शराब, जीप से बांध कर घसीटा, तीन नामजद |