विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91-7014965340
Breaking:
तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट | थकाने वाला होगा आज का दिन, खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी, शाम तक मिलेगी राहत की खबर | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती | पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म | आज का राशिफल: संयम से लें काम, बनी रहेगी उलझन, धन की आवक में आयेगी बाधा | फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई | चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या | खान-पान का रखना ध्यान! इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ! ये लोग रहें सावधान! |
तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट | थकाने वाला होगा आज का दिन, खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी, शाम तक मिलेगी राहत की खबर | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती | पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म | आज का राशिफल: संयम से लें काम, बनी रहेगी उलझन, धन की आवक में आयेगी बाधा | फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई | चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या | खान-पान का रखना ध्यान! इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ! ये लोग रहें सावधान! |

जिले में आज बारिश का यैलो अलर्ट, कल से मौसमी गतिविधियों में तेजी

By admin | 01 Jul 2025, 10:10 PM Category: मौसम
जिले में आज बारिश का यैलो अलर्ट, कल से मौसमी गतिविधियों में तेजी

राजस्थान के 29 जिलों में आज (1 जुलाई) भी बारिश का येलो अलर्ट है। इसके अलावा प्रदेश में कल (2 जुलाई) से एक नया सिस्टम एक्टिव होने और उसके असर से राजस्थान के सभी ​जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य में इस मानसून सीजन में अब तक 136 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। 1 से 29 जून तक औसत बारिश 50.7MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 119.4MM बरसात हो चुकी है।

उधर, प्रदेश में बारिश का दौर धीमा पड़ने से उमस बढ़ गई। 30 जून (सोमवार) को प्रदेश के अधिकांश शहरों में ह्यूमिडिटी लेवल 80 से ऊपर दर्ज हुआ। कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, सीकर समेत कुछ जिलों में दिन में हल्की बारिश हुई, लेकिन यहां भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली।

पिछले 24 घंटे के दौरान उदयपुर के कोटड़ा में 34MM, सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में 16, कोटा के लाडपुरा में 11, धौलपुर के राजाखेड़ा में 10 और भरतपुर के पहाड़ी में 15MM बरसात हुई। इसके अलावा प्रतापगढ़, कोटा, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जालोर, सीकर, चूरू समेत अन्य कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई।

इधर, सोमवार को बारिश नहीं होने और आसमान में हल्के बादल छाने से जयपुर, दौसा, अजमेर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर, जालोर समेत कई जिलों में जबरदस्त उमस रही। डूंगरपुर, प्रतापगढ़, झुंझुनूं में हवा नहीं चलने और बादल रहने से ह्यूमिडिटी का लेवल 100 के पास दर्ज हुआ। वहीं पाली, सिरोही, अलवर, चूरू समेत अन्य कई शहरों में ह्यूमिडिटी लेवल 70 से 80 के बीच दर्ज हुआ।

श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा गर्मी

राज्य में उमस के अलावा कुछ जिलों में गर्मी भी तेज रही। आज सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर जिले में 40.3 डिग्री दर्ज हुआ। जैसलमेर में 38 डिग्री, फलोदी में 37 डिग्री, बाड़मेर में 37.1 डिग्री, बीकानेर में 38.3 डिग्री, हनुमानगढ़ में 36.7 डिग्री, चूरू में 35.3 डिग्री, नागौर में 35.7 डिग्री और जयपुर में 34.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

2 जुलाई से बढ़ेगा बारिश का दौर

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बना है, ​जो झारखंड की तरफ आ गया है। इस सिस्टम के आज और कल और आगे बढ़कर पश्चिमी दिशा की तरफ आने की संभावना है। इसके असर से राजस्थान में 2 जुलाई के बाद से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर के जिले जहां बारिश नहीं हो रही, वहां भी 3-4 जुलाई को बारिश होने की संभावना है।

तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट |कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट |कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |