Popular Posts

टैरिफ प्लान को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब मोबाइल पर काल व इंटरनेट प्रयोग करना होगा महंगा







एनडी न्यूज नेटवर्क। देश में मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए काल व इंटरनेट का प्रयोग महंगा होने वाला है। टेलीकाम कंपनियों द्वारा जल्द ही टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी की तैयारी है। मोबाइल कंपनियों द्वारा टैरिफ में 10-12 प्रतिशत बढ़ाने की संभावना है। टैरिफ बढ़ते ही मोबाइल उपभोक्ताओं की जेब पर कैंची चलेगी।

हाल ही में मोबाइल के ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। इसलिए कंपनियों को उम्मीद बढ़ी है कि मोबाइल उपभोक्ता महंगे प्लान भी प्रयोग कर सकते है। इसलिए उनकी तरफ से टैरिफ बढ़ाने की योजना बनाई है।इस बार बढ़ोतरी उन यूजर्स को ज्यादा चुभेगी, जो पहले से ज्यादा खर्च करते हैं। टैरिफ बढ़ाने की यह प्लानिंग यूं ही नहीं हो रही है। मई 2025 में भारत में करीब 74 लाख नए एक्टिव मोबाइल यूजर्स जुड़े हैं। जिससे देश में कुल एक्टिव यूजर्स की संख्या 103 करोड़ हो गई है।

रिलायंस जियो ने अकेले 55 लाख और एयरटेल ने 13 लाख यूजर्स जोड़े, जिससे दोनों की मार्केट शेयर मजबूत हुई है। बीएनपी परिबा ने अपनी रिपोर्ट में कहा, अब ग्राहक जोड़ने की रफ्तार इस बात पर निर्भर करेगी कि 5जी कितनी अच्छी सर्विस देता है। अनुमान है कि वर्ष 2027 तक टेलीकॉम सेक्टर की कमाई डबल डिजिट में बढ़ेगी।

‘वन-साइज-फिट्स-ऑल’ वाला मॉडल छोड़ेंगी

इस बार मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी केवल बेस प्लान्स तक सीमित नहीं रहेगी। पिछली बार जुलाई 2024 में जब दाम बढ़ाए गए थे, तब बेसिक प्लान्स में 11-23 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई थी। इस बार कंपनियां मिड और हाई रेंज प्लान यूजर्स को टारगेट करेंगी, ताकि रेवन्यू बढ़ाया जा सके, लेकिन बिना ज्यादा ग्राहक खोए। अब कंपनियां ‘वन-साइज-फिट्स-ऑल’ वाला मॉडल छोड़ सकती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब डेटा स्पीड, टाइम स्लॉट, या डेटा यूसेज के आधार पर अलग-अलग कीमतों वाले प्लान लाए जा सकते हैं। यानी कम डेटा यूज करने वालों को अलग टैरिफ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *