Popular Posts

स्नैप चैट पर हुई थी दोस्ती, एक-दूसरे को भेजे थे फोटो और फिर नाबालिग को दिल्ली भगा ले गया युवक






एनडी न्यूज नेटवर्क। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने नई दिल्ली के करावल से एक युवक को गिरफ्तार किया है। लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफार्म स्नैप चैट हुई थी, जिसके बाद लड़की को युवक बज्जू से ही लेकर गया।

बज्जू पुलिस के अनुसार 13 जून को बज्जू थाना क्षेत्र के किसी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग लड़की 10 जून से घर पर नहीं है। वो बिना बताये ही कहीं चली गई है। मामला दर्ज करके जांच एसआई आलोक सिंह को सौंपी गई।

पुलिस ने तकनीकी रूप से लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट चैक किए। इस दौरान पता चला कि गुमशुदा लड़की का स्नैप चैट पर दिल्ली निवासी एक लड़के के संपर्क में थी। लड़की के परिजनों को भी ये पता नहीं था कि वो नई दिल्ली के किसी लड़के के संपर्क में है। पहले सोशल मीडिया से संपर्क में आए और बाद में एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। फिर दिल्ली निवासी युवक कुणाल 10 जून की दोपहर बज्जू थाना क्षेत्र से लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। जाते वक्त लड़की ने अपने फोन से सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सारा रिकार्ड हटा दिया था।

पुलिस टीम ने साइबर तकनीक से नाबालिग लड़की के बारे में सारी जानकारी एकत्र की। इसके बाद दबिश देकर दिल्ली से लड़की को बरामद किया। नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक कुणाल पुत्र राजेश कुमार पटवा निवासी करावल दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक कुणाल से अनुसंधान जारी है। इस पुलिस टीम में एसआई आलोक सिंह के साथ हेड कॉन्स्टेबल हरीराम, डालूराम हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल रामेश्वरलाल और जोगेन्द्र शामिल थे। जोगेन्द्र ने नाबालिग लड़की को ट्रेस आउट करने के साथ-साथ आरोपी को चिह्नित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *