Popular Posts

राज्य में दिसम्बर में होंगे पंचायत व निकाय चुनाव, दोनों चुनाव एक साथ कराए जाएंगे, अधिकारिता मंत्री ने दी जानकारी






एनडी न्यूज,नोहर। राज्य सरकार प्रदेश में इस साल दिसम्बर में पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों के चुनाव एक साथ करा सकती है। मंत्रिमण्डलीय उप समिति इन संस्थाओं के पुनर्गठन की रिपोर्ट जल्द ही सरकार को सौंपने की तैयारी कर रही है। मंत्रिमण्डलीय उप समिति की बैठक के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले 15 – 20  दिन  में रिपोर्ट तैयार कर सीएम को सौंप दी जाएगी।

पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषदों के पुनर्गठन के बारे में मुख्यमंत्री स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। बैठक में पंचायतों के पुनर्गठन के बारे में अब तक जिलों से मिले प्रस्तावों , आपत्तियों व सुझावों पर चर्चा की गई। नई पंचायतों और पंचायत समितियों को बनाने के प्रस्ताव तैयार किये जा रहे है, उनको अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *