Popular Posts

खेत में काम कर रही महिला से लूट, मंगलसूत्र और बालियां छीनकर हुए फरार






एनडी न्यूज, नोहर। महिला के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। आरोपी महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए।

बुधवार शाम करीब पांच बजे तारादेवी (48) अपने खेत चक दो एसटीजी, मक्कासर में काम कर रही थी। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने महिला से रास्ते के बारे में पूछा। जब महिला ने बताया कि उसे नहीं पता, तभी एक व्यक्ति तार फांदकर खेत में घुस गया। उसने महिला को धक्का मारकर गिरा दिया और हाथापाई करके उसके गले से करीब एक तोला सोने का मंगलसूत्र और पांच ग्राम वजनी सोने की बालियां छीन लीं।

महिला के शोर मचाने पर पास में काम कर रहा उसके देवर का पुत्र मनीष मौके पर आया। उसे देखते ही दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर मक्कासर गांव की ओर फरार हो गए। पीड़िता और उसके परिवार ने उनका पीछा किया, लेकिन वे नहीं मिले। इस घटना के संबंध में पीड़िता तारादेवी ने अपने पति बृजलाल (51) के साथ हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छीनाझपटी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है और हेड कॉन्स्टेबल पप्पूराम को जांच सौंपी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *