एनडी न्यूज, नोहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को अग्रसेन भवन नोहर विधानसभा का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान अभियान के संकल्प पत्र भरकर सभी ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और विदेशी वस्तुओं से दूरी बनाने का संकल्प लिया।


सम्मेलन मे मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू थे। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण भाकर ने की। इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए अभिषेक मटोरिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्वदेशी विचारों का जिक्र करते हुए कहा, “आर्थिक स्वतंत्रता ही सच्ची आजादी का आधार है। स्वदेशी अपनाकर हम न केवल स्थानीय उद्योगों को मजबूत करेंगे, बल्कि देश को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर अग्रसर भी करेंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियानों को जन-जन तक पहुंचाएं।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना पर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने बताया कि यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के विज़न और संगठन सशक्तिकरण पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है डेलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और स्थानीय स्तर पर इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान जमीनी स्तर पर स्वदेशी को बढ़ावा देकर भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम बनेगा। सम्मेलन के संयोजक बसन्त तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने का शपथ पत्र हस्ताक्षरित करवाएं गए।

यह आयोजन भाजपा के ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। सम्मेलन में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, धर्मपाल सिहाग, खुईया मंडल अध्यक्ष ओम पारीक, देहात मंडल अध्यक्ष राकेश पुनिया, फेफाना मडल अध्यक्ष ओम बिजारणियां, सह संयोजक विनोद जाखड, छोटू सेवग,पुनम हिसारीया, जिला महामंत्री नंदलाल वर्मा, सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
