विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91-7014965340
Breaking:
तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट | थकाने वाला होगा आज का दिन, खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी, शाम तक मिलेगी राहत की खबर | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती | पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म | आज का राशिफल: संयम से लें काम, बनी रहेगी उलझन, धन की आवक में आयेगी बाधा | फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई | चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या | खान-पान का रखना ध्यान! इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ! ये लोग रहें सावधान! |
तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट | थकाने वाला होगा आज का दिन, खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी, शाम तक मिलेगी राहत की खबर | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती | पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म | आज का राशिफल: संयम से लें काम, बनी रहेगी उलझन, धन की आवक में आयेगी बाधा | फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई | चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या | खान-पान का रखना ध्यान! इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ! ये लोग रहें सावधान! |

रेल किराया बढ़ाने की तैयारी, 1 जुलाई से लागू होगा

By admin | 25 Jun 2025, 10:13 AM Category: देश
रेल किराया बढ़ाने की तैयारी, 1 जुलाई से लागू होगा

एनडी न्यूज नेटवर्क। रेल का सफर 1 जुलाई से महंगा हो सकता है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

सभी बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे। इस तारीख के बाद का टिकट बुक करने पर नई दरों के हिसाब से किराया चुकाना होगा। रेलवे ने आखिरी बार 2020 में यात्री किराया बढ़ाया था।

5 सवाल-जवाब में जानें नया बदलाव…

सवाल 1: रेलवे ने टिकट में बढ़ोतरी का फैसला क्यों लिया?

जवाब: सरकार ने 5 सालों से रेल टिकट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। रेलवे के सामने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। हालांकि ये बढ़ोतरी बहुत मामूली है, ताकि आम यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

सवाल 2: टिकट की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी?

जवाब: रेलवे ने नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में प्रति किमी 1 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं, एसी क्लास (जैसे AC 2-tier, AC 3-tier) के लिए प्रति किमी 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी।

यानी अगर आप 500 किमी यात्रा कर रहे हैं, तो नॉन-एसी में 5 रुपए और एसी में 10 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं। वहीं 1000 किमी के सफर पर AC में 20 रुपए और नॉन AC में 10 रुपए ज्यादा देने होंगे।

सवाल 3: क्या सभी ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी होगी?

जवाब: नहीं, सभी ट्रेनों पर ये बढ़ोतरी लागू नहीं होगी। सेकेंड क्लास में 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

यानी छोटी दूरी की यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्रियों को पहले जैसा ही किराया देना होगा। 500 किलोमीटर से ज्यादा डिस्टेंस होने पर आधा पैसा प्रति किलोमीटर ज्यादा चुकाने होंगे।

सवाल 4: अगर मुझे और जानकारी चाहिए, तो कहां से ले सकता हूं?

जवाब: अभी रेलवे ने जानकारी वेबसाइट पर अपडेट नहीं की है। अपडेट होने के बाद आप इंडियन रेलवे की वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

इसके अलावा, IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर भी अपडेट मिल जाएंगे। आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

सवाल 5: क्या रेलवे ने हाल ही में और कोई बदलाव किए हैं?

जवाब: हां, रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। यानी IRCTC की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपका आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।

इसके अलावा 15 जुलाई से तत्काल बुकिंग में आधार-बेस्ड OTP वेरिफिकेशन भी करना होगा। इसका मकसद ये सुनिश्चित करना है कि तत्काल टिकट सही यात्रियों को मिले।

तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट |कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट |कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |