एनडी न्यूज नेटवर्क। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ऐसी व्यवस्था बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें मोबाइल, टीवी, वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान अगर EMI पर खरीदे गए हों और किस्तें समय पर न चुकाई जाएं, तो उन्हें दूर से लॉक किया जा सकेगा।
आपके लिए ज़रूरी 5 बातें:
1. कैसे काम करेगा?
सामान में पहले से ऐसा सॉफ्टवेयर होगा, जो EMI न भरने पर उसे रिमोट से लॉक कर देगा।
2. डेटा की सुरक्षा
फोन/लैपटॉप लॉक होने पर भी आपका निजी डेटा सुरक्षित रहेगा, लेकिन बैंकों को लाखों यूजर्स का एक्सेस मिलने से डेटा लीक का खतरा रहेगा।
3. कहां लागू होगा?
स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, स्मार्ट डिवाइस में यह आसानी से संभव। गैर-डिजिटल सामान (फर्नीचर आदि) में नहीं।
4. दुनिया में उदाहरण
अमेरिका-कनाडा में कार EMI न भरने पर गाड़ी स्टार्ट नहीं होती। अफ्रीका में सोलर सिस्टम किस्त न भरने पर बंद कर दिए जाते हैं।
5.फायदा-नुकसान
– लोन डिफॉल्ट घटेंगे, कमजोर क्रेडिट वालों को भी मौका मिलेगा।
– उपभोक्ता अधिकारों पर खतरा, फोन/कार बंद होने से रोजगार, पढ़ाई और इलाज पर असर।
– एक स्टडी के मुताबिक, भारत में एक-तिहाई से ज्यादा लोग मोबाइल-टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स EMI पर खरीदते हैं। छोटे लोन में डिफॉल्ट दर सबसे ज्यादा है, जिस पर यह सिस्टम काबू पा सकता है।
