विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91-7014965340
Breaking:
क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती | पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म | आज का राशिफल: संयम से लें काम, बनी रहेगी उलझन, धन की आवक में आयेगी बाधा | फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई | चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या | खान-पान का रखना ध्यान! इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ! ये लोग रहें सावधान! | क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आप का दिन ? जानें राशिफल के साथ | जाने क्या कहते हैं आज आप के सितारे, दिन की शुरुआत करें राशिफल के साथ |
क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती | पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म | आज का राशिफल: संयम से लें काम, बनी रहेगी उलझन, धन की आवक में आयेगी बाधा | फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई | चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या | खान-पान का रखना ध्यान! इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ! ये लोग रहें सावधान! | क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आप का दिन ? जानें राशिफल के साथ | जाने क्या कहते हैं आज आप के सितारे, दिन की शुरुआत करें राशिफल के साथ |

चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या

By admin | 14 Jan 2026, 08:55 AM Category: क्राइम
चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या

एनडी न्यूज, नोहर। पति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में मृतका के बेटे ने ही अपने पिता के खिलाफ मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

जसरासर थाना अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि बादनूं गांव निवासी नानूराम नायक (45) पेशे से किसान है। वह अपनी पत्नी सुशीला देवी (40) और दो बेटों के साथ खेत में रहकर खेती-बाड़ी करता था। सर्दी अधिक होने के कारण खेत मालिक ने परिवार को ढाणी में बने एक कमरे में रहने के लिए जगह दी थी। हालांकि खेत में ही उनका झोपड़ा भी बना हुआ है, जहां वे आमतौर पर खाना बनाने और दिनचर्या का काम करते थे।

सुबह झोपड़ी में हुआ विवाद

रविवार सुबह करीब 5 बजे नानूराम और उसकी पत्नी सुशीला देवी खेत मालिक के कमरे से निकलकर लगभग 300 मीटर दूर अपनी झोपड़ी में पहुंचे। वहीं वे रोज की तरह चाय और भोजन बनाने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर नानूराम ने अपनी पत्नी का मफलर से गला घोंट दिया। इससे सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

बेटों को ऐसे मिली जानकारी

मृतका के दो बेटे हैं। महिला का पीहर सांडवा थाना क्षेत्र में बताया गया है। सुबह करीब 9 बजे तक जब बेटे मनोज और अन्य परिजनों को खेत में माता-पिता नजर नहीं आए तो वे झोपड़ी की ओर गए। वहां मां का शव पड़ा मिला, जबकि पिता मौके से गायब था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

बेटे ने पिता पर दर्ज कराया केस

मृतका के पुत्र मनोज ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपने पिता नानूराम पर मां की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर जसरासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी आलोक सिंह ने बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलवाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित कराए।

शव मॉर्च्युरी में रखवाया, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने मृतका सुशीला देवी के शव को नोखा के जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। वहीं आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |दो दिन में 10 डिग्री गिरा पारा, कंपकंपाती सर्दी से हुई दिन की शुरूआत |कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |दो दिन में 10 डिग्री गिरा पारा, कंपकंपाती सर्दी से हुई दिन की शुरूआत |