1
1
एनडी न्यूज नेटवर्क। प्रदेश में सावों के सीजन में वॉट्सऐप समेत कई सोशल मीडिया एप्स पर वेडिंग इनविटेशन भेजे जा रहे हैं। इन पर क्लिक करने के बाद लगातार लोगों के बैंक अकाउंट खाली होने के मामले दर्ज हो रहे हैं, जिसके बाद साइबर पुलिस ने भी मामलों को गंभीरता से लिया है।
साइबर पुलिस ने ऐसे ठगी की वारदातों करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आमजनों को भी ऐसे खतरों के प्रति आगाह किया है।
पुलिस बोली- APK फाइल्स से रहे सावधान उप महानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया- अपराधी एक फर्जी फाइल, जिसका नाम अक्सर आमंत्रण.apk होता है, सोशल मीडिया एप्स पर शेयर कर रहे हैं। यूजर्स जैसे ही शादी के आमंत्रण या लोकेशन लिंक समझकर इस पर क्लिक करते हैं, यह एप्लिकेशन उनके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाता है। यह कोई साधारण ऐप नहीं, बल्कि एक बैकडोर मैल-वेयर है, जो डिवाइस को हैक कर लेता है।
एक बार इंस्टॉल होने के बाद यह मैल-वेयर मोबाइल में एक्टिव रहता है। बैकग्राउंड में काम करते हुए एसएमएस, संपर्क सूची, कैमरा और फाइल एक्सेस जैसी संवेदनशील अनुमतियां प्राप्त कर लेता है। इसके बाद यह गुप्त रूप से उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स, ओटीपी और पासवर्ड को कलेक्ट करना शुरू कर देता है।
साइबर अपराधी ऐसे डेटा का उपयोग करके बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं, जिससे आमजन की मेहनत कमाई खतरे में पड़ रही है।
पुलिस ने 5 महत्वपूर्ण सुरक्षा सलाह दी
विकास शर्मा ने बताया कि यदि कोई इस प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार होता हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सहायता के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय के हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 या 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।