विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91-7014965340
Breaking:
तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट | थकाने वाला होगा आज का दिन, खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी, शाम तक मिलेगी राहत की खबर | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती | पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म | आज का राशिफल: संयम से लें काम, बनी रहेगी उलझन, धन की आवक में आयेगी बाधा | फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई | चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या | खान-पान का रखना ध्यान! इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ! ये लोग रहें सावधान! |
तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट | थकाने वाला होगा आज का दिन, खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी, शाम तक मिलेगी राहत की खबर | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती | पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म | आज का राशिफल: संयम से लें काम, बनी रहेगी उलझन, धन की आवक में आयेगी बाधा | फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई | चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या | खान-पान का रखना ध्यान! इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ! ये लोग रहें सावधान! |

बर्मिंघम टेस्ट में 3 बदलाव कर सकता है भारत, कुलदीप की वापसी संभव

By admin | 01 Jul 2025, 01:21 AM Category: खेल
बर्मिंघम टेस्ट में 3 बदलाव कर सकता है भारत, कुलदीप की वापसी संभव

एनडी न्यूज नेटवर्क। भारतीय टीम बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 3 बदलाव के साथ उतर सकती है। एजबेस्टन मैदान पर 2 जुलाई से शुरू होने जा रहे सीरीज के दूसरे मैच में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन, ऑलराउंडर शॉर्दूल ठाकुर और रवींद्र जडेजा को बेंच पर बैठाया जा सकता है। इनकी जगह बैटिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्‌डी और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। कुलदीप यादव की वापसी भी हो सकती है।

भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने सोमवार को कहा था- ‘एजबेस्टन में भारतीय टीम 2 स्पिनर्स को मैदान पर उतारेगी। बुमराह चयन के लिए अवेलेबल हैं, लेकिन उनके खेलने न खेलने पर फैसला अगले 24 घंटो में लिया जाएगा।’

फिलहाल, शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 0-1 से पिछड़ रही है। टीम को पहले टेस्ट में 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी। 5 मैचों की सीरीज में वापसी करने के लिए इंडिया को दूसरा टेस्ट जीतना होगा।

बैटिंग में एक बदलाव संभव, साई किशोर ड्रॉप हो सकते हैं

लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम 5 शतक के बावजूद हार गई थी। ऐसे में बैटिंग डिपार्टमेंट में एक बदलाव संभव है। साई सुदर्शन को बाहर बैठाया जा सकता है। उनकी जगह करुण नायर को नंबर-3 पर आजमाया जा सकता है। दोनों पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे। जबकि दूसरी पारी में साई ने 30 और करुण नायर ने 20 रन स्कोर किए थे।

इन दोनों के अलावा, सभी बैटर्स ने रन बनाए। इसलिए शेष बल्लेबाजी में बदलाव की गुंजाइश नहीं है। ओपनर यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल ने एक-एक शतक लगाए। ऋषभ पंत ने तो दोनों पारियों में शतक बनाया।

ऑलराउंडर्स में 2 बदलाव संभव

भारतीय टीम के ऑलराउंड डिपार्टमेंट में दो बदलाव हो सकते हैं। शार्दूल ठाकुर की जगह नीतीश कुमार रेड्‌डी को मौका दिया जा सकता है। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया जा सकता है।

पिछले मैच में भारतीय ऑलराउंडर्स अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे थे। इसी कारण टीम इंडिया को दोनों पारियों में कोलैप्स का सामना करना पड़ा। पहली पारी में भारतीय टीम ने आखिरी 6 विकेट मात्र 41 रन पर गंवा दिए। वहीं, दूसरी पारी में आखिरी 5 बैटर्स 31 रन के अंदर पवेलियन लौट गए।

बुमराह पर फैसला आज, कुलदीप की वापसी

भारत के गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव को खिलाया जा सकता है। तेज गेंदबाजी में बदलाव होते नहीं दिख रहे हैं। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी लगातार दूसरे मैच में देखने को मिल सकती है।

बुमराह की अगुवाई वाले भारतीय तेज गेंदबाजों ने पिछले मैच में औसत प्रदर्शन किया था। बुमराह ने खुद पहली पारी में 5 विकेट झटके थे। लेकिन, दूसरी पारी में खाली हाथ रहे। 5 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों पारियों में मिलाकर 212 रन खर्च कर दिए थे। जबकि सिराज 2 विकेट ही ले सके।

तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट |कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में सर्द हवा और कोहरे का अलर्ट |कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |