Popular Posts

भारत इंग्लैड टेस्ट मैच : शुभमन के सर पर लगी गेंद, स्टोक्स बने गोल्डन डक






एनडी न्यूज नेटवर्क। बर्मिंघम टेस्ट में भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिल गई। टीम ने 587 रन के जवाब में इंग्लैंड को 407 रन पर समेट दिया। इंडियन कैप्टन शुभमन गिल को कैच लेने की कोशिश में सिर पर बॉल लग गई। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट करियर में पहली बार पहली गेंद पर आउट (गोल्डन डक) हुए।

जैमी स्मिथ ने महज 80 गेंद पर सेंचुरी लगा दी, उन्होंने हैरी ब्रूक के साथ छठे विकेट के लिए 303 रन की पार्टनरशिप भी की। मोहम्मद सिराज ने 2 गेंद पर लगातार 2 विकेट लिए। वहीं भारतीय फील्डर्स ने 2 आसान कैच छोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *