1
1
एनडी न्यूज नेटवर्क। दिल्ली पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जुलाई से सितंबर के बीच चार भर्तियां लेकर आएगा। ये भर्तियां कांस्टेबल से लेकर हेड कांस्टेबल स्तर की हैं और इनमें पुरुष व महिला दोनों उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
इनके लिए आवेदन प्रक्रिया विज्ञापन जारी होने के साथ शुरू की जाएगी। एसएससी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई से सितंबर के बीच कभी भी जारी कर सकता है। इसके अलावा हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस आपरेटर/टेली-प्रिंटर आपरेटर) और कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष व महिला भर्ती भी इसी अवधि में जारी होगी।