Popular Posts

लाखों युवाओं को इंतजार खत्म, कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस भर्ती की आंसर-की की जारी, दिसम्बर में आयेगा परिणाम






एनडी न्यूज नेटवर्क। राजस्थान के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जिसे अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगे। दीपावली बाद बोर्ड की ओर से सवालों पर आपत्ति मांगी जाएगी। जिसके समाधान के बाद इसी साल दिसंबर तक बोर्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि छह पारियों की भर्ती परीक्षा की आंसर की को जारी कर दिया गया है। अब आपत्तियों पर सुनवाई के बाद हम फाइनल आंसर की के साथ नॉर्मलाइजेशन के आधार पर फाइनल रिजल्ट भी जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि इसी साल के दिसंबर महीने में हम फाइनल रिजल्ट जारी कर दें। ताकि अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति मिल सके।

19 से 21 सितंबर तक हुई थी परीक्षा

दरअसल, राजस्थान ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक 6 पारी में आयोजित की गई थी। प्रदेशभर में 53 हजार 749 पदों पर भर्ती के लिए 24 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। जिनमें से 75% अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो ओवर क्वालिफाइड हैं। जिन्होंने सरकारी नौकरी की चाहत में चपरासी बनने का फैसला किया था।

ओवर क्वालिफाइड ने भी दिया था एग्जाम

आलोक राज ने बताया- राजस्थान के इतिहास में ग्रेड फोर्थ परीक्षा सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इसमें पदों की संख्या 53 हजार से भी ज्यादा है। इसमें आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को सिर्फ 10th पास होना जरूरी था। आवेदन करने वाले 24 लाख 75 ज्यादा स्टूडेंट्स में से 20% से 25% स्टूडेंट ही ऐसे हैं, जो 10th पास हैं। 75% स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जो ओवर क्वालिफाइड हैं। इनमें से काफी स्टूडेंट्स ने BTech, BCom, BBA जैसी बैचलर डिग्री के साथ ही मास्टर डिग्री तक हासिल कर रखी है। काफी स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने MBA, MSC प्रोफेशनल डिग्री हासिल कर रखी है। हालांकि भर्ती परीक्षा देने 21 लाख 17 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

ऐसे देखें आंसर-की

  • आंसर-की देखने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट rrsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • होम पेज पर परीक्षा संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज पर लॉग-इन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर सब्मिट करें।
  • इसके बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आप इसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *