Popular Posts

नोहर में जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान, बारिश के पानी के लिए नगरपालिका बनवायेगी डिग्गी






एनडी न्यूज, नोहर। नोहर में दशकों से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नोहर नगर पालिका 3 बीघा भूमि में एक डिग्गी का निर्माण करवाने की योजना पर काम रही है। नगर पालिका ईओ बसंत सैनी ने बताया कि सोनड़ी मार्ग पर वन विभाग की 3 बीघा भूमि में बड़ी डिग्गी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही प्राचीन जोहड़ से गौशाला की बीहड़ तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटू सेवग और नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी ने कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ गिन्नाणी क्षेत्र का निरीक्षण किया। सेवग ने कहा कि नगर पालिका ने मानसून से पहले कई काम करवाए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गिन्नाणी सहित अन्य स्थानों पर भी काम किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर ने भी हाल ही में कस्बे के जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर पालिका ने कस्बे में जलभराव वाले सभी स्थानों को चिह्नित कर लिया है। इन स्थानों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह दशकों पुरानी समस्या है और नगर पालिका इसके स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *