Popular Posts

प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान






एनडी न्यूज, नोहर। शुक्रवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बसंत कुमार सैनी ने नगरीय विकास विभाग के आदेश की अनुपालना में शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधार हेतु प्रातः 8.00 बजे से सांय 8.00 बजे तक हवाई जहाज वाली हवेली से घंटाघर वाया एसबीआई बैंक और भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन तक भारी एवं हल्के वाहनों जैसे पिकअप,जीप, टाटा 407, छोटा हाथी इत्यादि के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे।इसके लिए नगर पालिका द्वारा मनियादी करवाकर वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया।
अधिशासी अधिकारी के आदेश के बाद बरसो से इन मार्गों पर यातायात जाम की समस्या झेल रहे नागरिकों को राहत की उम्मीद जगी थी।बिगड़ी यातायात व्यवस्था और जाम की समस्या से परेशान नागरिकों ने नगर पालिका के आदेशों की खूब सराहना की । लेकिन हमेशा की तरह यह आदेश भी मात्र औपचारिता बन कर रह गए।प्रतिबंध के बावजूद वाहनो का आवागमन बेरोक टोक जारी है जिससे राहगीरो को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जागरूक नागरिकों ने बताया की मात्र आदेश निकालने से वाहनो का आवागमन नहीं रोका जा सकता इसके लिए प्रसाशन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ।विदित रहे कि बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था से परेशान नागरिक अनेक बार प्रसाशन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *