Popular Posts

आत्मविश्वास में होगी वृद्धि, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, बच्चों का रखें विशेष ध्यान






दिनांक : 09/07/2025

सम्वत् : 2082

मास : आषाढ़ – शुक्ल पक्ष

तिथि : आज चतुर्दशी तिथि 01:37 AM तक उपरांत पूर्णिमा

वार :  बुधवार

सूर्योदय : 05:51 AM

सूर्यास्त : 07:32 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र :  मूल 04:49 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा

योग :  ब्रह्म योग 10:08 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग

करण :  गर 01:11 PM तक, बाद वणिज 01:37 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:42 PM से 02:24 PM तक

दिन का चौघड़िया :

लाभ 05:51 AM 07:34 AM
अमृत 07:34 AM 09:16 AM
काल (काल वेला) 09:16 AM 10:59 AM
शुभ 10:59 AM 12:42 PM
रोग (वार वेला) 12:42 PM 14:24 PM
उद्बेग 14:24 PM 16:07 PM
चर 16:07 PM 17:49 PM
लाभ 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 19:32 PM 20:49 PM
शुभ 20:49 PM 22:07 PM
अमृत 22:07 PM 23:24 PM
चर 23:24 PM 00:42 AM
रोग 00:42 AM 01:59 AM
काल 01:59 AM 03:17 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:17 AM 04:34 AM
उद्बेग 04:34 AM 05:52 AM

* अगला दिन

 

 

राशिफल

मेष : विवादित मामले उभरने की आशंका है। उधार दिया हुआ धन अटक सकता है। उच्च शिक्षा के लिये विदेश यात्रा कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। महिलाओं से अधिक बहसबाजी न करें। जीवनसाथी की सलाह लेना हितकारी होगा।

वृषभ : आज का दिन कुछ कमजोर हो सकता है। शत्रु पक्ष को कमजोर आँकने की गलती न करें। छोटे बच्चों की परेशानियों को हल्के में न लें। पेट में जलन महसूस हो सकती है। शाम के समय मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई-बन्धुओं के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपकी आय में वृद्धि होगी। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिये दिन शुभ है।

कर्क : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ध्यान न दें। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी। विरोधियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी।

सिंह : आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रसन्न होंगे। मित्रों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। तनावों को अपने ऊपर हावी न होने दें। विद्यार्थी आज कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं।

कन्या : व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। परोपकार में धन खर्च करेंगे। अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा।

तुला : जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक पलों का आनन्द उठायेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। पिकनिक का विचार बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है।

वृश्चिक : परिजनों के साथ सम्वाद बनाकर रखें। इससे आपके मन का तनाव दूर होगा। जीवन में उन्नति के नये अवसर बनेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति क्रय कर सकते हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है।

धनु : आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

मकर :आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य कम हो सकता है।कुम्भ : कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। काम के तरीके में बदलाव ला सकते हैं।

मीन : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रबन्धन सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों को आप काफी समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *