Popular Posts

आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी, आसानी से प्राप्त होंगे लक्ष्य, विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा







एनडी न्यूज, नोहर।  

दिनांक : 30/07/2025

सम्वत् : 2082

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : आज षष्ठी तिथि 02:41 AM तक उपरांत सप्तमी

वार :  बुधवार

सूर्योदय : 06:02 AM

सूर्यास्त : 07:23 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : हस्त 09:53 PM तक उपरांत चित्रा

योग :  सिद्ध योग 03:40 AM तक, उसके बाद साध्य योग

करण : कौलव 01:41 PM तक, बाद तैतिल 02:42 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा  कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:43 PM से 02:23 PM तक

 

 

दिन का चौघड़िया :

लाभ 06:02 AM 07:42 AM
अमृत 07:42 AM 09:22 AM
काल (काल वेला) 09:22 AM 11:03 AM
शुभ 11:03 AM 12:43 PM
रोग (वार वेला) 12:43 PM 14:23 PM
उद्बेग 14:23 PM 16:03 PM
चर 16:03 PM 17:43 PM
लाभ 17:43 PM 19:23 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 19:23 PM 20:43 PM
शुभ 20:43 PM 22:03 PM
अमृत 22:03 PM 23:23 PM
चर 23:23 PM 00:43 AM
रोग 00:43 AM 02:03 AM
काल 02:03 AM 03:23 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:23 AM 04:43 AM
उद्बेग 04:43 AM 06:03 AM

* अगला दिन

 

राशिफल

 

मेष : आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। पुराने अनुभव आज आपके काफी काम आने वाले हैं। विद्यार्थियों को जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में उन्नति के लिये प्रयास करेंगे। लोन को लेकर अवरोध दूर होंगे।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में बड़ा लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपके द्वारा कही गयी बातें सत्य सिद्ध होंगी। आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। नये विषयों के अध्ययन व अनुसन्धान में रुचि लेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

मिथुन : अपनी जीवनशैली में सुधार करें। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। परिजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। निर्भीकता से सभी कार्य पूरे कर लेंगे।

कर्क : आयात-निर्यात के व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। व्यापारिक साझेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विवेक और संयम से निर्णय लेने से आपको लाभ होगा

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। विरोधियों के बीच में आपकी चर्चा होगी। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी को उपहार देने से तनाव दूर होगा। त्वचा विकार की समस्या हो सकती है। शुगर के रोगी खानपान पर नियन्त्रण रखें।

कन्या : आपके आकर्षक व्यक्तित्व की लोग प्रशंसा करेंगे। फाइनेन्स को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। व्यवसाय को लेकर अपनी रणनीति बदल सकते हैं। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बड़ा लाभ हो सकता है।

तुला : अपने अधिकारियों की अवमानना न करें। अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। रुचिपूर्ण कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें। निम्न रक्तचाप के कारण समस्या हो सकती है। दाँतों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में आपकी आय बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। लम्बित पड़ी योजनाओं को दोबारा क्रियान्वित करने के अवसर मिलेंगे। आप अपना पूरा फोकस घर-परिवार पर कर सकते हैं।

धनु : परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रेम सम्बन्धों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। मानसिक रूप से शान्ति महसूस करेंगे। आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता हो सकती है।

मकर : विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश के अवसर मिल सकते हैं। कारोबारी यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों के बीच आपकी काफी चर्चा होगी। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी।

कुम्भ : बीमारियों पर धन खर्च अचानक से बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार को लेकर अधिक सावधानी रखें। भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर रहेंगे। इसीलिये थोड़ा सोच-विचारकर ही काम करें।

मीन : जीवनसाथी आपको भावनात्मक रूप से काफी सहयोग देगा। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। उच्च अधिकारियों से मित्रता हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच आपका सामंजस्य बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *