Popular Posts

फेस्टिवल सीजन में सोना-चांदी की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, सातवें आसमान पर कीमतें






एनडी न्यूज, नोहर। दीपोत्सव का पर्व नजदीक आने के साथ-साथ सोने-चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई के शिखर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी के बावजूद भारतीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमत ने इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

स्टैंडर्ड सोने की कीमत में मंगलवार जहां 2500 की तेजी आई है। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत 3000 बढ़ी है। इसके बाद 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत 1.30 लाख रुपए जबकि प्रति किलो चांदी की कीमत 1.83 लाख पर आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *