Popular Posts

सुलझेंगे कानूनी मामले, दाम्पत्य रहेगा खुशहाल, सन्तान के भविष्य की चिन्ता होगी दूर






दिनांक : 28/07/2025

सम्वत् : 2082

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : आज चतुर्थी तिथि 11:24 PM तक उपरांत पंचमी

वार :  सोमवार

सूर्योदय : 06:01 AM

सूर्यास्त : 07:25 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 05:35 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

योग :   परिघ योग 02:53 AM तक, उसके बाद शिव योग

करण : वणिज 10:58 AM तक, बाद विष्टि 11:24 PM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  12:00 AM तक आज चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा |

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  07:41 AM से 09:22 AM तक

दिन का चौघड़िया :

अमृत 06:01 AM 07:41 AM
काल (काल वेला) 07:41 AM 09:22 AM
शुभ 09:22 AM 11:02 AM
रोग 11:02 AM 12:43 PM
उद्बेग 12:43 PM 14:23 PM
चर 14:23 PM 16:04 PM
लाभ (वार वेला) 16:04 PM 17:44 PM
अमृत 17:44 PM 19:24 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:25 PM 20:44 PM
रोग 20:44 PM 22:04 PM
काल 22:04 PM 23:23 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:23 PM 00:43 AM
उद्बेग 00:43 AM 02:03 AM
शुभ 02:03 AM 03:22 AM
अमृत 03:22 AM 04:42 AM
चर 04:42 AM 06:01 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कानूनी मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वैवाहिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं।

वृषभ : कारोबार में आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसी मित्र और रिश्तेदार से आपको लाभ मिलने वाला है। लोग आपकी बातों को महत्व नहीं देंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बॉस का डर रहेगा। महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

मिथुन : आज परिजनों और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी और पिकनिक में जाने से बचें। मित्रों के साथ आप बड़े गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। आज व्यर्थ के झगड़ों का निपटारा कर सकते हैं। कारोबार में बिक्री बढ़ने से मन में प्रसन्नता होगी।

कर्क : व्यापारी अपने बचे हुये माल को सेल में बेंच सकते हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। राजनीति में असमंजस की स्थिति दूर होगी।

सिंह : प्रशासन से जुड़े लोग बौद्धिक निर्णयों के लिये ख्याति प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। तकनीकी क्षेत्र में अध्ययन कर रहे लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है।

कन्या : दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चों की चिन्ता सता सकती है। मन में आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। अपने प्रेमी से कोई भी बात न छिपायें। शोध कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णयों में चूक हो सकती है।

तुला : प्रिय जनों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। एक साथ कई सारे काम न करें। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। घर वालों के कारण आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक : आय के नये स्रोत विकसित होंगे। नजदीकी लोगों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों का आनन्द उठायेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आप आलस्य त्यागकर अपने लक्ष्यों के प्रति काफी गम्भीरता से आगे बढ़ेंगे।

धनु : विद्यार्थियों को शिक्षा में ध्यान देना चाहिये। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी। नकारात्मक लोगों की संगत आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग की सलाह से आपको लाभ होगा।

मकर : कार्यक्षेत्र को लेकर समस्या दूर होगी। उच्चाधिकारियों से ज्यादा बहस न करें। अधिक सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करें। कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। तकनीकी परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं।​​​​​​​

कुम्भ : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। किसी नये काम की योजना बना सकते हैं। अपेक्षित कार्य के समय से पूरे न होने से थोड़े उदास हो सकते हैं। परोपकार के कार्यों में धन खर्च होगा। साथियों के बीच आपसी तनाव हो सकता है। शाम को कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं।

मीन : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता दूर होगी। दवा व्यापारियों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *