विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91-7014965340
Breaking:
क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें आज के राशिफल से | कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती | पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म | आज का राशिफल: संयम से लें काम, बनी रहेगी उलझन, धन की आवक में आयेगी बाधा | फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई | चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा, मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या | खान-पान का रखना ध्यान! इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ! ये लोग रहें सावधान! | क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आप का दिन ? जानें राशिफल के साथ | जाने क्या कहते हैं आज आप के सितारे, दिन की शुरुआत करें राशिफल के साथ |

धनतेरस पर किसानों पर होगी धन की वर्षा, किसान सम्मान निधि की मिलेगी अतिरिक्त राशि

By admin | 18 Oct 2025, 12:18 PM Category: चूरू
धनतेरस पर किसानों पर होगी धन की वर्षा, किसान सम्मान निधि की मिलेगी अतिरिक्त राशि

एनडी न्यूज, नोहर। धनतेरस पर किसानों पर धनवर्षा होने वाली है। जहां पर सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों के खातों में राज्य सरकार की तरफ से एक हजार रुपये की राशि डाली जाएगी। राजस्थान सरकार की तरफ से केंद्र सरकार की तर्ज पर किसानों के लिए सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। जहां पर प्रत्येक तीन माह में एक हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में राशि डाली जाती है।

यह राशि उन किसानों के खातों में डाली जाती है जो किसान पहले ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र है। राजस्थान सरकार की तरफ से किसान सम्मान निधि के अतिरिक्त एक हजार रुपये धनतरेस के दिन डालने जाने की योजना बनाई है। धनतेरस के अवसर पर ₹1000 की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, विनोद कुमार कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार प्रत्येक पात्र किसान को सालाना ₹3000 की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके खातों में भेज रही है। इस योजना से किसानों को सीधा और पारदर्शी आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर बाद डालेंगे राशि 

राजस्थान के किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की अतिरिक्त राशि डालने के लिए भरतपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दोपहर दो बजे भारतपुर जिले के नदबई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों के खाते में एक हजार रुपये डालेंगे।  यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्रों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक किसान इस आयोजन से सीधे जुड़ सकें।

हर जिले से हजारों किसानों को मिलेगा लाभ 

इस योजना का लाभ लगभग हर जिले से कई हजार लोगों को मिलेगा। राजसमंद जिले के लगभग 40,000 किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे और राज्य सरकार की किसान कल्याण नीतियों पर प्रकाश डालेंगे। यह पहल राज्य सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और आने वाले समय में इस योजना के दायरे को और व्यापक किए जाने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।

कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |दो दिन में 10 डिग्री गिरा पारा, कंपकंपाती सर्दी से हुई दिन की शुरूआत |कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 500 पदों के लिए हुई थी भर्ती |पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 16 हजार से अधिक से नहीं भरे हैं फॉर्म |फिर चला पीला पंजा, साहवा रोड़ पर नगरपालिका की कार्रवाई |घने कोहरे की चपेट में जिला, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी |ब्लूटूथ से नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार साल से था फरार |जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिल रही एंबुलेंस |प्रतिबंध के बावजूद जारी है भारी वाहनों का आवागमन, आमजन परेशान |फर्नीचर व्यापारी से लाखों की लूट, आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश |ड्रोन से श्रीगंगानगर बॉर्डर पर गिराई ढाई करोड़ की हेराईन, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन |दो दिन में 10 डिग्री गिरा पारा, कंपकंपाती सर्दी से हुई दिन की शुरूआत |