Popular Posts

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली भर्ती,  सैलरी 48 हजार से ज्यादा







एनडी न्यूज नेटवर्क। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 जून से शुरू हो गयी है। । उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री
  • फाइनल ईयर/लास्ट सेमेस्टर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 वर्ष
  • अधिकतम : 30 वर्ष
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

सैलरी :

  • बेसिक पे 48,480 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिमिनरी एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

 

फीस :

  • अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी : 750 रुपए
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क

एग्जाम पैटर्न :

  • प्रीलिमिनरी एग्जाम में इंग्लिश, रीजनिंग और क्वांटिटिव एप्टीट्यूट से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी।

मेन्स एग्जाम :

निबंध लेखन, डेटा एनालिसिस, फायनेंशियल सिचुएशन, बैंकिंग अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के बेसिस पर सिलेक्शन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *