Popular Posts

शत्रुओं से रहना होगा सावधान, मन का तनाव होगा दूर, विवाह की हो सकती है चर्चा, देखें आज का राशिफल






एनडी न्यूज, नोहर।

दिनांक : 27/07/2025

सम्वत् : 2082

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : आज तृतीया तिथि 10:42 PM तक उपरांत चतुर्थी

वार :  रविवार

सूर्योदय : 06:00 AM

सूर्यास्त : 07:25 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : मघा 04:23 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी

योग :   वरीयान योग 03:13 AM तक, उसके बाद परिघ योग

करण : तैतिल 10:37 AM तक, बाद गर 10:42 PM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा : 03:52 PM तक आज चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  05:44 PM से 07:25 PM तक

दिन का चौघड़िया :

उद्बेग 06:00 AM 07:41 AM
चर 07:41 AM 09:22 AM
लाभ 09:22 AM 11:02 AM
अमृत (वार वेला) 11:02 AM 12:43 PM
काल (काल वेला) 12:43 PM 14:23 PM
शुभ 14:23 PM 16:04 PM
रोग 16:04 PM 17:44 PM
उद्बेग 17:44 PM 19:25 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 19:25 PM 20:45 PM
अमृत 20:45 PM 22:04 PM
चर 22:04 PM 23:24 PM
रोग 23:24 PM 00:43 AM
काल 00:43 AM 02:03 AM
लाभ (काल रात्रि) 02:03 AM 03:22 AM
उद्बेग 03:22 AM 04:41 AM
शुभ 04:41 AM 06:01 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रसन्न होंगे। प्रेमी जन से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा। छोटे मोटे तनावों को अपने ऊपर हावी न होने दें। विद्यार्थी आज कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं।

वृषभ : व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। परोपकार में धन खर्च कर सकते हैं। अपनी क्षमताओं को विकसित करने पर काम कर सकते हैं। मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।

मिथुन : जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक पलों का आनन्द उठायेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। सरकारी कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों के बीच आपका मान बढ़ेगा।

कर्क : दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ सम्वाद बनाकर रखें। मन का तनाव दूर होगा।

सिंह : आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं।

कन्या : विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। निरर्थक कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे।

तुला : कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आय की स्थिति मजबूत रहेगी। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। काम के तरीके में बदलाव ला सकते हैं।

वृश्चिक : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी रुचि नये कार्यों को लेकर बढ़ेगी। नये सम्बन्ध विकसित होने के योग बन रहे हैं। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों को आप काफी समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।

धनु : उच्च शिक्षा के लिये विदेश यात्रा कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूर्ण हो सकता है। कर्मचारियों से अधिक बहसबाजी न करें। विवादित मामले उभरने की आशंका है। उधार दिया हुआ धन फँस सकता है।

मकर : आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। पेट में जलन महसूस हो सकती है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ डिनर के लिये जा सकते हैं। शत्रु पक्ष को कमजोर आँकने की गलती न करें। बच्चों की परेशानियों को समझें।कुम्भ : नये कार्यों की शुरुआत करने के लिये दिन शुभ है। अधिकारियों से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई-बन्धुओं के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपकी आय में वृद्धि होगी।

मीन : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ध्यान न दें। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी। विरोधियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *