Popular Posts

उमस से बेहाल जनमानस, इन जिलों में बारिश का अलर्ट






एनडी न्यूज, नोहर। राजस्थान के कई इलाकों में बारिश जारी है। कई नदियां उफान पर हैं तो कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जहां उमस लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग ने आज (23 जून) को जयपुर समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीकर, झुंझुनूं में सोमवार को सुबह 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं, जयपुर में सुबह आधा घंटा तेज बारिश हुई। वहीं बीकानेर जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जहां उमस ने लोगों के हाल-बेहाल कर रखे है, ऐसे में लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार 2 दिन राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 1 जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

 

पिछले 24 घंटे के दौरान सिरोही, राजसमंद, कोटा, बूंदी, बारां, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में एक से लेकर 3 इंच तक बरसात हुई। सिरोही के माउंट आबू में रविवार को 7 इंच बारिश दर्ज की गई, इससे यहां कई नदियां उफान मारकर बहने लगी और यहां कई छोटे-बड़े गांवों और कस्बों का संपर्क दूसरे स्थानों से कट गया।

 

तेज बारिश के कारण प्रदेश के कई बांधों में पानी बढ़ा है। बूंदी के गुढ़ा डेम, जयपुर के छापरवाड़ा, भीलवाड़ा के मेजा डेम, दौसा के मोरेल डेम समेत अन्य छोटे बांधों का गेज बढ़ गया।

 

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
बारिश का रेड अलर्ट- टोंक, बूंदी
बारिश का ऑरेंट अलर्ट- जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, भीलवाड़ा और चित्तौडग़ढ़
येलो अलर्ट- बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, जालोर, राजसमंद, पाली, अजमेर, नागौर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर और बीकानेर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *