Popular Posts

झोपड़े में आग लगने से महिला जिंदा जली, 16 लाख रुपए के जेवरात जलकर राख 






एनडी न्यूज नेटवर्क। एक खेत में बने झोपड़े में आग लग गई, जिससे एक महिला जिंदा जल गई। वहीं करीब 16 लाख रुपए के जेवरात, कपड़े और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर हदां पुलिस और ग्राम विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उधर, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने भी इस बारे में रिपोर्ट मांगी है।

जिंदा जली 30 साल की महिला

बीकानेर के हदां थाना क्षेत्र में आने वाले गांव खेतोलाई मूलवान में मंगलवार शाम को अचानक आग लगी। खेत में बनी ढाणी की आग ने झोपड़े को जलाकर राख कर दिया। यहां भूराराम पुत्र चुनाराम नायक की एक झोपड़ी थी। इसी झोपड़ी में उसकी बेटी सुशीला (30) सो रही थी। अचानक आग की चपेट में आने से वो बाहर नहीं आ सकी। जलने से उसकी मौत हो गई। उसका शव कोलायत के उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया गया है। जहां पोस्टमॉर्टम होगा।

लाखों के नुकसान की आशंका

ग्राम पंचायत झझू के प्रशासक की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब तीन लाख रुपए का घर का सामान जल गया। वहीं सोने व चांदी के करीब दस लाख रुपए के आभूषण भी जल गए हैं। मोठ व धान भी यहां पड़ी थी। पचास क्विंटल धान जल गया। इसके अलावा एक गाय और तीन बकरियां भी जलने से मर गई। करीब 16 लाख 55 हजार रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई है। घटना पर विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने रिपोर्ट ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *