Popular Posts

मनोरोग क्लिनिक से नशीली दवाईयां चुराने वाला युवक गिरफ्तार






एनडी न्यूज नेटवर्क। मनोरोग क्लीनिक से प्रतिबंधित नशीली गोलियां चुराने के बाद सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया। वह मनोरोग क्लिनिक से नशीली गोलियां चुराने के मामले में भी वांछित है। टाउन सीआई अशोक बिश्नोई ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार उर्फ गोरू (34) पुत्र रोशनलाल सुथार निवासी प्रेमसुख कॉलोनी हनुमानगढ़ टाउन को गिरफ्तार किया।

आरोपी विनोद कुमार ने भारत माता चौक स्थित एक प्रयास मनोरोग क्लिनिक से 15-20 डिब्बे ब्रूफरीन गोलियां चुराई थीं। चुराई गई गोलियां गुरविंद्र सिंह को दी थीं। गोलियां चुराने के आरोप में पूर्व में केस दर्ज है। इसके अलावा गत 25 अक्टूबर को पुलिस ने फतेहगढ़ श्यामसिंहवाला से आरोपी गुरविंद्र सिंह को 12 ​डिब्बों में भरे 115 पत्तों में कुल 1150 ब्रूफरीन गोलियों सहित पकड़ा था। इस कार्रवाई में कांस्टेबल प्रदीप सिंह, रमेश कुमार व महेंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *